Ticker

6/recent/ticker-posts

लो वसंत आया है

 

लो वसंत आया है,

खुशियों का नया साल लाया हैl

भोर के उगते सूरज ने,

नीले आसमान के ललाट पर,

चमकती बिदियाँ सजाई हैl

सिंदूरी आँचल ओढ़े सुबह,

खुशियां जग में लाई हैl

चिड़ियों की चहचहाट ने जैसे,

दिन से रात का परदा हटाया हैl

लो वसंत आया है, लो वसंत आया है,

खुशियों भरा नया साल लाया हैl

नदिया का बहता कल-कल पानी,

कहता जीवन की कहानीl

बहा दो दिलों से दुखों को सारे

शुरू करो फिर से नई जिंदगानीl

उगता सूरज,

 नई उम्मीदों का पैगाम लाया है,

लो वसंत आया है, लो वसंत आया हैl

Post a Comment

0 Comments

ठंडी हवा का झोंका