बदलाव सिर्फ बदलाव नहीं एक सोच है,
उम्मीदों में भरता एक नया जोश है,
बदलाव है काम करवाने की एक नई कोशिश,
सबके मन में जगने वाली रौशनी की किरण
है बदलाव,
मौसमों की रवानी है बदलाव,
हर नए पल में एक बदलाव है,
बदलाव आगे बढ़ने की शुरुआत हैl
बदलाव है नदिया का कलकल बहता पानी,
जो लिखेगा नई कहानीl
@ मेखला गुप्ता
0 Comments