https://www.youtube.com/watch?v=cjDm3_37K-E&t=38s
वसंत पंचमी की आप सभी ढेरों शुभकामनाएं
नववर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएँ
लो वसंत आया है,
खुशियों वाला नया साल लाया है।
नीले आसमान के ललाट पर
भोर के उगते सूरज ने बिदियाँ सजाई है।
सिंदूरी आँचल ओढ़े सुबह खुशियां जग में लाई है,
चिड़ियों की चहचहाट ने जैसे
दिन से रात का परदा हटाया है।
लो वसंत आया है।
खुशियों भरा नया साल लाया है।
नदिया का कल-कल बहता पानी,
कह रहा जैसे एक कहानी।
हटा दो दिलों से दुखों को सारे,
शुरू करो फिर से नई जिंदगानी।
उगता सूरज नई उम्मीदों का पैगाम है लाया
बधाई हो नया साल आया है, खिल के वसंत आया है।
@ मेखला
0 Comments