सेहत के लिए: बीमारी से ज्यादा बीमार सोच से बचना जरूरी
कोविद ने दुनिया को बताया की जिन्दगी
कितनी कीमती है और उसके लिए प्रकृति का साथ
कितना जरूरी| सेहत दुरुस्त रखना आज के दौर की सबसे बड़ी जरुरत है इसके लिए
आपको नियमित दिनचर्या अपनानी होती है और खानपान का ध्यान रखना होता है | ये बातें
सभी जानते भी हैं और अब समझने भी लगे हैं|
हमारी पुरानी परम्पराओं जिनमें योग जिन्दगी में शामिल था , जिनमें काढ़ों का प्रयोग
था, हर कर्म का एक वक्त तय था| हमारी आदतें जो पहले काफी वैज्ञानिकता पर आधारित
थीं जैसे सुबह जल्दी उठना, रात को जल्दी सोना और हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करना,
घर में जूते- चप्पल उतारकर प्रवेश करना, हाथ मुंह धोना| मौसम के अनुसार भोजन में
बदलाव करना| इन आदतों को अब वापस अपनाया जा रहा है|
जी हां आज के माहौल में बीमारियों
से बचना जरा मुश्किल हो गया है| किसी को आनुवंशिक बीमारी ने घेरा है, तो कोई
पर्यावरण की मार झेल रहा है| बीमारी से लड़ने के
लिए हमे सकारात्मक सोच को बनाये रखना होता है, जिससे बीमारी जल्द ही दूर हो जाती है |
मन पर कभी भी अपनी तकलीफ और बीमारी को हावी ना होने दे क्यों कि मन से शरीर
के तार जुड़े होते हैं और वो उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं| वैसे तो कई
उदाहरण आपको अपने आसपास ही देखने को मिल जाएँगे, जिन्होंने अपनी बीमारी से जंग
लड़कर न केवल अपने अस्तित्व को कायम रखा बल्कि दुनिया को एक सबक भी दिया|
“ऐसे ही एक इंसान जिन्होंने बीमारी को एक-दो साल नहीं बल्कि 50 से भी ज्यादा सालों तक मात दी| जी हां हम बात कर रहे हैं स्टीफन हॉकिंग की
जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता के बावजूद विश्व के बड़े वैज्ञानिको में अपना नाम
दर्ज किया| उन्हें मोटर न्यूरॉन नाम की
बीमारी थी| इस बीमारी में मनुष्य का नर्वस सिस्टम धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और
शरीर के मूवमेंट करने और कम्यूनिकेशन पावर समाप्त हो जाती है| स्टीफन हॉकिंग के
दिमाग को छोड़कर उनके शरीर का कोई भी भाग काम नहीं करता था
ऐसी बीमारी के बावजूद उन्होंने जीने की
उम्मीद नहीं छोड़ी और अपनी जिन्दगी में नए मुकाम हासिल किये|”
और दूर क्यों जाएँ हमारे पैरालम्पिक खिलाड़ी
जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं और बीमारियों
के बावजूद देश का नाम रोशन किया|
इसलिए सेहत बनाये रखने लिए उसका ध्यान
रहने के साथ सोच को भी सकारात्मक रखना चाहिए|
सकारात्मकता हमारे आसपास के वातावरण को
भी बदलती है|
@ मेखला
0 Comments