Ticker

6/recent/ticker-posts

कला समेकित शिक्षा

 

कला समेकित शिक्षा

 

शिक्षा का है नया प्रकार

नई शिक्षा नीति में

दृश्य कला और प्रदर्शन कला

को भी मिला आधार |

मैंने भी अपने शिक्षण में,

इस नीति को अपनाया है |

नृत्य कला के माध्यम से,

संस्कृत का विषय समझाया है |

कक्षा सात में आये पाठ ‘नैव क्लिष्टा’ को

जाह्नवी ने था नृत्य रूप में दिखलाया |

इस अधिगम प्रणाली द्वारा छात्रों

को विषय शीघ्र ही समझ  आया |

झाँसी की रानी को बच्चे

गा-गा के सुनाते हैं |

२०२२ का प्रारम्भ चलो

इस नीति को अपनाते हैं |

शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में

कला को समेकित अब लाते हैं |

अनुभवात्मक अधिगम से

अब छात्रों में रुचि जगाना है |

आर्ट इंटीग्रेशन द्वारा

अब अपना विषय समझना है |

Post a Comment

0 Comments

ठंडी हवा का झोंका