दुनिया में हर इंसान को मंजिल तक पहुंचने की ख्वाहिश रहती है। या दूसरे शब्दों
में अपने लक्ष्य को पूरा करने की चाह रहती है। मंजिल तक पहुंचना बहुत अच्छा उद्देश्य
है लेकिन उसके लिए युवा किस तरह के र्शाटकट इस्तेमाल कर रहे हैं उससे उनकी मंजिल पाने
में शक ही रहता है। और अगर वे पा भी लेते हैं तो उन जिम्मेदारियों को ठीक तरह से निभा
नहीं पाते। युवावर्ग में बढ़ती इंस्टेट की चाह ने उनकी पढ़ाई को भी प्रभावित किया है
और उनका झुकाव पासबुक जैसे माध्यमों की तरफ हो गया है। युवा पढ़ाई को भी इंस्टेट ही
करना पसंद करने लगे हैं। उनकी सोच कुछ इस तरह की हो गई है। कौन आठ-दस घंटे किताबों
में दिमाग लगाएं,जब गूगल से काम हो जाएं। विद्यार्थी अपना भविष्य इंटरनेट पर खोज रहे हैं, जो ये नहीं करते वे नोट्स लेकर काम चलाते हैं। इससे आने
वाली पीढ़ी का वर्तमान और भविष्य बिगड़ रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को आपनी प्राथमिकताओं
में दूसरे नम्बर पर रखने लगें हैं। कैसें करें नियमित पढ़ाई-
पढ़ाई करने का हर इंसान का अलग-अलग ढंग होता है किसी की म्युजिक सुनते हुए पढ़ाई
अच्छी होती है, तो किसी को पढ़ते समय एकदम शांति चाहिए। तय करें की आपकी पढ़ाई कैसे
बेहतर हो सकती है।
पढ़ने का समय निर्धारित करें-
भले ही समयावधि कम हो लेकिन जो पढ़े एकाग्रता से पढ़े
पढ़ने के बाद उसके कुछ मुख्य बिन्दु जरूर लिख लें, इससे आपको बार बार पूरी डिटेल
नहीं पढ़नी पड़ेगी। ये बिन्दु आपको पाठ याद करने में बहुत मददगार रहेंगे।
जो विषय आसानी से समझ आ रहा हो सबसे पहले उसके नोट्स बना लें फिर कठिन विषय
पर पूरा ध्यान दें। क्योंकि अगर कठिन विषय में उलझ जाएंगे तो आसान भी आसानी से समझ
नहीं आएगा।
पढ़ते समय विषय को एक बार अच्छे से समझ लें फिर उसको उसी समय दो-तीन बार बिना
देखें दोहराएं। इससे कन्सेप्ट क्लियर हो जाता है।
विषय में अगर कुछ समझ न आ रहा हो तो नोटबुक में नोट कर लें और अगले दिन गुरूजी से पूछें।
पासबुक पर कदापि निर्भर न रहें। क्योंकि पढ़ाई मात्र डिग्री लेने तक सीमित नहीं
होती यह हमारी बुद्धि को सही राह और मार्ग चुनने में मदद करती है।
ज्ञान अर्जन कभी व्यर्थ नहीं जाता। बिगड़े कामों को बनाने में मदद करता है ज्ञान।
यह कहावत विद्यार्थियों पर पूरी तरह सही उतरती है।
‘करत-करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान।‘
इसलिए अभ्यास बहुत जरूरी है।
जिन्दगी कीमती होती है इसलिए इसे यूं ही न गवाएं।
नियमित पढ़ाई आपके लक्ष्य तक आपको जरूर पहुंचाएगी।
0 Comments