Ticker

6/recent/ticker-posts

जो दिन रात हमारे लिए काम करते हैं

 

जो दिन रात हमारे लिए काम करते हैं,

इस बार उनके लिए कुछ ख़ास करते हैं

अपनी खुशियाँ उनसे साझा करते हैं,

छोटा, बड़ा, उतरन या पुराना नहीं,

कुछ नया उपहार उनको देते हैं

उनको भी परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका देते हैं,

कुछ आय से अतिरिक्त रकम उनके हाथ में देते हैं

अहसान का बोझ नहीं, चेहरे की मुस्कान बांटते हैं

तो आइये इस त्योहार नई शुरुआत करते हैं,

एक गुलाल उनके नाम करते हैं,

जो दिन रात हमारे लिए काम करते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

ठंडी हवा का झोंका